Loading

गड्ढे से निकाली गई ई रिक्शा
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जी लेकर जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथ मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी को सुरक्षित बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा में बैठवलिया बाजार से टमाटर, अदरक, नींबू, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां लादकर सीमावर्ती गांव के रेगहिया बाजार ले जाई जा रही थीं। इसी दौरान मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने चालक व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि गड्ढे में पानी भरा होने के कारण किसी को चोट नहीं आई।
ई-रिक्शा के पलटने के बाद उसमें लदी सब्जियां सड़क और गड्ढे में बिखर गईं। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और राहगीर नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर और अदरक समेत अन्य सब्जियां बटोरने में जुट गए। कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
error: Content is protected !!