Advertisement

चकबंदी लेखपाल और कानूगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन

Loading

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र अंतर्गत बैठवलिया गांव में चल रहे सीलिंग में जिम्मेदारों की ओर से की जा रही धांधली को लेकर आक्रोश है। ऐसे में ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली की मौजूदगी में सोमवार को तहसील कर प्रदर्शन की। उसके बाद इन लोगों ने मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया कि बैठवलिया गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में विभाग के कुछ जिम्मेदार मनमानी करते हुए जमकर धांधली कर रहे है। हालांकि इस मामले में प्रशासन को करीब 50 बार से अधिक शिकायती पत्र दी जा चुकी है। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। चकबंदी के जिम्मेदार सेक्टर 25 में बिना पैमाईश किए ही रकबे से अधिक एवं लैंड की जमीन को भी कुछ लोगों को दे दिया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने पर एसडीएम की ओर से जांच की गई थी। इसमें पाया गया कि 37 एकड़ भूमि गड़बड़ है। इतना ही नहीं एकड़ का रास्ता भी मिला। मामले में जांच के बाद सहायक चकबंदी अधिकारी को निलंबित किया जा चुका हैं। लेकिन मुख्य रूप से दोषी लेखपाल और कानूगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का मांग हैं कि किसानों का 19.83 एकड़ भूमि उनके देने के साथ ही बचत की भूमि को सरकार के खाते में दे दी जाय। इन लोगों ने मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतवानी भी दी है। इस अवसर पर धीरेन्द्र उर्फ भोलू, कन्हैया लाल जायसवाल, विकास, नंदू, मैनुद्दीन, रामसवारे आदि मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!