Advertisement

निचलौल में 58 आंगनवाड़ी को कार्य में लापरवाही नोटिस देकर दी सख्त चेतावनी

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र में फेस कैप्चर के माध्यम से टेक होम राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाली आंगनवाड़ी के खिलाफ विभाग की ओर से सख्ती की गई है। इस मामले में विभाग की ओर से 58 आंगनवाड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य में जल्द सुधार लाने के लिए सख्त नसीहत दी गई है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य आंगनवाड़ी में हड़कंप मच गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय कुमार नायक ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 296 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां पर 296 आंगनवाड़ी कार्यकत्री की भी तैनाती की गई है। वही इन केंद्रों पर कुल 13283 लाभार्थी पंजीकृत है। ऐसे में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच फेस कैप्चर के माध्यम से टेक होम राशन को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और छह महीने से छह साल तक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जाना था। लेकिन अभी तक 58 आंगनवाड़ी कार्य में रुचि नहीं दिखाई है। जिसके चलते इनका कार्य अभी भी शून्य है। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी गई है। अगर कार्य में सुधार नहीं लाया जाता है। तो उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
error: Content is protected !!