वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

Loading

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र से होकर बहने वाली नारायणी गंडक नदी के रास्ते इन दिनों नाव से केले की तस्करी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा घाट से नाव के जरिए केले को नदी के रास्ते नेपाल भेजा जा रहा है। तस्करी से जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि महराजगंज खबर लाइव वेव न्यूज पोर्टल नहीं कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक तस्कर नारायणी गंडक नदी के टेलफाल के रास्ते केले को नेपाल के नरसहिया सुस्ता गांव पालिका क्षेत्र में ठोकर संख्या छह के पास पहुंचा रहे हैं। यहां केले को डंप करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लादकर नेपाल के विभिन्न बड़े शहरों में भेजे जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में केला करीब 15 से 18 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाता है। इसके बाद नेपाल में इसे करीब 75 से 80 रुपये प्रति किलो तक बेचने का आरोप है। कीमतों में बड़े अंतर के कारण तस्करी से जुड़े लोगों को भारी मुनाफा होने की बात कही जा रही है। नेपाली नागरिकों ने जताया विरोध नदी के रास्ते लगातार केले की आवाजाही से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ नागरिकों ने भी विरोध जताया है। उनका कहना है कि इस तरह अवैध तरीके से केले की खेप पहुंचाए जाने से स्थानीय बाजार और व्यापार पर असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से नदी के रास्ते होने वाली केले की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आ सका है।
error: Content is protected !!