Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। बरगदवा थाना क्षेत्र के गांव अमहवा में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे लोगों की मदद से आनन फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने झुलसे हुए व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के अमहवा निवासी मनीष यादव कुछ लोगों की मदद से चाचा अर्जुन यादव (50) को लेकर अस्पताल आए हुए थे। जहां पर अर्जुन की स्वास्थ्य जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। मनीष यादव सहित अन्य लोगों ने पूछताछ में बताया कि अर्जुन यादव को करंट लगने से झुलस गए थे।
error: Content is protected !!