Advertisement

ब्रेकिंग: रुद्रौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 62 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 90 हजार रुपये की वसूली

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। विद्युत विभाग ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को निचलौल क्षेत्र के ग्राम रुद्रौली में विशेष जांच एवं वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीण अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव में घर-घर पहुंचकर बकाया बिजली बिल की जांच की। इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 62 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। वहीं अभियान के दौरान बकायेदारों से मौके पर ही करीब 90 हजार रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली भी की गई।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के बाद गांव में अन्य बकायेदारों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से बचने के लिए तत्काल बकाया बिल जमा कराया, जबकि कुछ उपभोक्ताओं को शीघ्र भुगतान करने की चेतावनी दी गई।
ग्रामीण अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया है, वे जल्द से जल्द अपना भुगतान कर दें। अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कनेक्शन विच्छेदन सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान में ग्रामीण अवर अभियंता मुकेश कुमार के साथ सुबास यादव, विजय नाथ यादव, राजेंद्र गुप्ता एवं विजय कन्नौजिया सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!