![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़वल में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोहड़वल निवासी लीलावती (40), पत्नी रामजुगुत वर्मा, अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी के दौरान उनके पास से ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।
आबकारी निरीक्षक के अनुसार, बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

