![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां, पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बुधवार को थाना ठूठीबारी पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के साथ तस्करी रोकथाम अभियान में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद चोरी के मामले का सफल अनावरण हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल तथा बलराम दुबे पुत्र स्वर्गीय दिग्विजय दुबे निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईस्टमैन कंपनी की चार बैटरियां, पीवी पावर टेक कंपनी के पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
इन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम ऑपरेशन में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, सुनील कुमार, अवधेश यादव, निलेश पांडेय, दीपक कुमार और दुर्गा प्रसाद चौरसिया शामिल रहे।

