Loading

Maharahganj khabar live 
झुलनीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदा के पास बुधवार को चंदा-गुलरभार मार्ग पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के मडुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया नकछेद निवासी राजू गुप्ता (42) अपनी पत्नी रीमा देवी के साथ स्कूटी से इटहिया में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर जा रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार खड्डा थाना क्षेत्र के लाखुआ निवासी निसार अंसारी (35) पुत्र जब्बार अंसारी के अलावा सुनैना खातून और आशिका अंसारी (18) निवासी महलबारी, नवलपरासी (नेपाल) भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!