Advertisement

सिंदुरिया पुलिस ने लापता मासूम को चार घंटे में बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Loading

फोटो
Maharajganj kabhar live 
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा गांव से एक महिला ने वृहस्पतिवार को सिन्दुरिया पुलिस को सूचना दी कि उनका चार वर्षीय मासूम बेटा लापता हो गया है। ऐसे में पुलिस गंभीरता से लेते हुए महज कुछ ही घंटे में लापता बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दी।
सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि रिमझिम पत्नी धर्मवीर निवासी मंसूरगंज थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने करीब 11 बजे टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी कि उनका 4 वर्षीय बेटा ऋषभ लापता हो गया है। महिला पीड़िता की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम लगाकर मासूम को खोजने की कवायद तेज कर दी गयी। इसी बीच 3 बजे सिन्दुरिया निचलौल मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से 4 वर्षीय ऋषभ को बरामद कर लिया गया। उसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। ऋषभ को बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या एवं हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।
error: Content is protected !!