Advertisement

मनु लॉ कॉलेज में निचलौल पुलिस ने छात्राओं को दी मार्गदर्शन, शुरुआती शौक का नशा कर देता है बर्बाद

Loading

कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथि

निचलौल। शहर स्थित मनु लॉ कॉलेज में आज निचलौल पुलिस की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजन किया गया। पाठशाला में निचलौल पुलिस ने छात्राओं का मार्गदर्शन कर सलाह दी कि शौक में आकर नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। नशा शरीर के साथ ही परिवार को बर्बाद कर देता है। इस दौरान पुलिस साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक की।
क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 112, 1090, 1098, 181, 102 और अन्य महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर भी चर्चा की और छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया। ऐसे इन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को सजग रहने की सलाह दी और बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत जानकारी का साझा करना काफी खतरनाक हो सकता है।
वही निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने छात्राओं को विशेष रूप से बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। बताया कि हेलमेट न केवल उनके जीवन को सुरक्षित रखता है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए एक अहम कदम है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली हथियार है, जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। वही कालेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देना और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था। इन्होंने अंत में अतिथियों का आभार प्रकट की।
इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश्वर राय, उप प्राचार्य डॉक्टर रुद्रेश कुमार, अरुण कुमार तिवारी गुलनाज, हर्षिता राव, आकृति मोदनवाल, डॉक्टर रामाज्ञा यादव, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!