Advertisement

मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता वाहन रवाना, एसडीएम बोले- जनजागरूकता से ही लगेगी रोक

Loading

वाहन को दिखाते हरी झंडी

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। यह रैली निचलौल तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी रोक जनजागरूकता से ही संभव है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों को मानव तस्करी के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इस अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर सतर्क रहने की आवश्यकता है। जबकि एसएसबी के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार ने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी मानव तस्करी रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जवानों को भी इस तरह के मामलों की पहचान और रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वही थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में लगातार लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को जागरूक कर रही है। वहीं मानव तस्करी रोधी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल ने कहा कि पीड़ितों की पहचान, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए सभी विभागों और समाज के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण ने बताया कि विश्व मानव तस्करी निरोधक की थीम है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी और संगठित अपराध के जरिए मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सिस्टर जगरानी ने कहा कि सुरक्षित शैशव कार्यक्रम के तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संस्था प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही है। सिस्टर अल्बीना ने बताया कि जागरूकता वाहन निचलौल से नौतनवा, सोनौली, भगवानपुर, बरगदवा, ठूठीबारी, शीतलापुर, खेसरहा, रेगहिया और मटरा होते हुए झुलनीपुर पहुंचा, जहां अभियान का समापन हुआ। इस दौरान बाल संरक्षण कार्यकर्ताओं ने हैंडबिल वितरित कर लोगों को मानव तस्करी के खतरों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
error: Content is protected !!