![]()

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। सशस्त्र सीमा बल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम सभा ईटहिया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के चिकित्सक डॉ० संदीप कुमार ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में कुल 102 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 28 महिलाएं, 51 पुरुष और 23 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, मौसमी रोगों से बचाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

