![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। सिसवा नगर पालिका में अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूमों की मौत के मामले ने शासन-प्रशासन को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
हादसे के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दर्दनाक हादसे में नीतीश, रोहन और कृष्णा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार जारी है। मौके के निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आईं। इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कराने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

