Advertisement

ब्रेकिंग: बलहीखोर में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक, गिरकर दर्दनाक मौत

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बलहीखोर में मंगलवार को आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा एक युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा। युवक को पेड़ से अचानक गिरते देख मौके पर लोग की भीड़ जुट गई। लोगो की मदद से युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक बलहीखोर निवासी पप्पू यादव (35) आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। पेड़ के काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पप्पू की अचानक संतुलन बिगड़ गई। ऐसे में पप्पू जमीन पर गिर गए। जिससे पप्पू की मौत हो गई। पप्पू की मौत के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में गमगीन का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक पप्पू अक्सर नशे का आदि थी। नशे में ही वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर भी चढ़ गया था। जिस दौरान पेड़ से गिरने के बाद पप्पू की मौत हो गई है। पप्पू के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!