Loading

Mahrajganj khabar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में शनिवार को पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि बहरौली निवासी ताहिर अली का पुत्र गोलू अली (10) शनिवार को पानी में डूब गया। बच्चे को पानी में डूबता देख ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!