Loading

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसडीएम
Maharajganj kabhar live
निचलौल। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने की। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!