![]()

पिकअप के साथ पकड़े गए आरोपी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के गांव औराटार में वन विभाग की टीम शुक्रवार रात में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम एक पिकअप पर लदी नौ बोटा अवैध साखू की लकड़ी को बरामद कर ली। इतना ही नहीं टीम घटनास्थल से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी में एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। टीम के कार्रवाई के दौरान गांव में कई घंटों तक अफरा तफरी मची रही। मधवलिया क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कुछ लोग जंगल से साखू की लकड़ी को अवैध तरीके से कटान कर औराटार गांव में एक घर के अंदर छुपाए है। जिसे वह लोग पिकअप के जरिए कही के जाने के फिराक में है। ऐसे में सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम मौके पर पहुंच छापा मारने की कार्रवाई की। इस दौरान एक पिकअप पर लदी नौ बोटा अवैध साखू की लकड़ी को बरामद कर लिया गया। टीम मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार दिनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लीलाराम शर्मा निवासी जदलु थाना चिनाग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और आदर्श पांडेय निवासी सिसवा बाजार बताया। आरोपी लीलाराम शर्मा ने आगे कहा वह सिसवा बाजार में फर्नीचर की दुकान पर रहकर काम करते है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।


