Loading

तस्करी की बरामद लहसुन
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। भारत नेपाल बार्डर पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी ने शनिवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की है। शीतलापुर सीमा चौकी की टीम ने गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन की खेप बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि, जवानों की आहट मिलते ही तस्कर 16 बोरी लहसुन छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए।
एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी कर लाया गया चाइनीज लहसुन ग्राम लक्ष्मीपुर के पास सीमा स्तंभ संख्या 503 और 504 के बीच भारतीय सीमा में करीब 100 मीटर अंदर गन्ने के खेत में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही सीमा चौकी शीतलापुर की नाका पार्टी मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने वहां पहुंचे लोगों को रोकने का प्रयास किया। एसएसबी को देखते ही सभी तस्कर मौके पर रखी बोरियां छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान 16 बोरियों में रखा 304 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 19 किलोग्राम लहसुन भरा था।
एसएसबी ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी कर बरामद लहसुन को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई टीम में एसएसबी उपनिरीक्षक एच. सेबास्टियन ,कैलाश चंद, राठौर युवराज, अविनाश कुमार शामिल रहे।
error: Content is protected !!