Advertisement

बैंक में फंसी 80 लाख की रकम दिलाने की मांग को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन

Loading

तहसील पर प्रदर्शन करते लोग

Mahrajganj khabar live

निचलौल। तहसील परिसर में शुक्रवार को क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक में जमा रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर एजेंटों और खाताधारकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। बाद में एजेंटों ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर फंसी हुई रकम दिलाने की गुहार लगाई। प्रदर्शन के दौरान मौजूद इंद्रजीत यादव, प्रेमलाल, सूरज कुमार, जितेंद्र, दिलीप और रामप्रकाश समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि बहुआर स्थित क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक में करीब 350 खाताधारकों की लगभग 80 लाख रुपये की पूंजी फंसी हुई है। बैंक की ओर से भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं। बताया गया कि चेक पर दर्ज खाते में पिछले करीब आठ महीनों से पर्याप्त धनराशि नहीं है, जिसके चलते खाताधारकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों और एजेंटों का कहना है कि उन्होंने लोगों की मेहनत की कमाई बैंक में जमा कराई थी, लेकिन अब भुगतान न मिलने से लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

error: Content is protected !!