Advertisement

मनु लॉ कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए बैग व आईडी कार्ड

Loading

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर के चिऊटहा मार्ग स्थित मनु लॉ कॉलेज में सोमवार को पंचवर्षीय बीए-एलएलबी एवं त्रिवर्षीय एलएलबी सत्र 2026-27 की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें बैग, आईडी कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाकर अध्ययन करें और न्यायिक अधिकारी तथा विधि अधिकारी सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाएं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश्वर राय और उप प्राचार्य डॉ० रुद्रेश कुमार ने छात्रों को नियमित एवं अनुशासित रहकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यों ने नवागत छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मनोयोग से अध्ययन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ० अरुण कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!