Advertisement

आगामी त्योहारों को लेकर निचलौल में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Loading

शहर में फ्लैग मार्च करती पुलिस

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। रविवार को क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों से सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी लोग शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अराजकता फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना रहे। इस दौरान निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!