Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज: महराजगंज में अवैध खनन और बिना परमिट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 डंपर सीज

Loading

वाहनों की जांच करती संयुक्त टीम

Maharajganj khabar live
महराजगंज। जिले में अवैध खनन और बिना परमिट परिवहन के मामले में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को श्यामदेउरवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर टीम सिल्ट और मिट्टी लदी नौ डंपरों को पकड़ की। टीम मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पकड़े गए सभी डंपरों को सीज कर श्यामदेउरवां पुलिस को सुपुर्द कर दी है। टीम के इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियों में हड़कंप मचा रहा।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह और खनन अधिकारी अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिली कि कुशीनगर के ग्राम सोहसा मठिया स्थित खजुरिया नहर ब्रांच से नहर से निकाली गई सिल्ट और मिट्टी को मानक से अधिक मात्रा में डंपरों में लादकर बिना किसी वैध कागजात व परमिट के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने पिपरपाती एनएच रोड के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कुशीनगर से महराजगंज होते हुए गोरखपुर की ओर जा रहे नौ डंपरों को रोका गया। जिसकी जांच के दौरान डंपर चालकों द्वारा सिल्ट और मिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ऐसे में इन्हें सीज कर दी गई। इन डंपरों के चालक गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, उन्नाव और फतेहपुर जनपदों के रहने वाले है।
error: Content is protected !!