Advertisement

मामूली बात में पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट, पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गोसाईपुर में बीती रात को पट्टीदारों ने गोलबंद होकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता सुरस्वती देवी ने पुलिस से बताया है कि बीती रात को उनके पट्टीदार मामूली बात में गोलबंद होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पट्टीदार मारने पीटने के साथ ही उन्हें जानमाल की धमकी भी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहन, शंभू, शुभावती देवी और मंशा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!