Loading

पूजन अर्चन करते श्रद्धालु
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दुर्गा मंदिर, टिकुलहिया में वृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मंदिर में विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम बहादुर सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन मिश्र, राजाराम कसौधन और संतोष अग्रहरि की टीम ने सामूहिक रूप से भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
हनुमान जी को मंदिर समिति की ओर से पारंपरिक सवामणी भोग अर्पित किया गया, वहीं श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा के साथ टिकुलहिया माता को 56 प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित भव्य छप्पन भोग अर्पित किया। सजे-धजे भोग की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयघोष से गूंजता रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में अजय जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया मुन्ना, टीपी सिंह, दारा जायसवाल, मनोज राय, पुजारी उत्रीचन्द, पन्ने लाल गुप्ता, विशाल मद्धेशिया, विजयलक्ष्मी मद्धेशिया, राधिका देवी, इन्दू देवी, रीना राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!