![]()

शहर में सड़क पर उतरी पुलिस
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में स्थित होटल, कपड़ा प्रतिष्ठान, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। इसके साथ ही व्यापारियों को कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव लेकर कहा गया कि अपराध की रोकथाम में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की भी अपील की गई। निरीक्षण के बाद पुलिस के साथ नगर में पैदल मार्च कर आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षा का एहसास कराया।


