Advertisement

बड़ी खबर: दसवीं पास युवती नौकरी के लिए बिजली टॉवर पर चढ़ी, हड़कंप

Loading

बिजली टॉवर पर चढ़ी युवती

 

निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के  करदह गांव में मंगलवार को अचानक एक दसवीं पास युवती नौकरी के लिए 33 हजार केवीए के बिजली टॉवर पर चढ़ गई। जिसकी सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गई। टॉवर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी टॉवर से युवती को नीचे उतारने में मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि काफी समझाने के बाद युवती टॉवर से नीचे उतर गई। युवती को टॉवर से नीचे उतने के बाद आम लोगों से लेकर पुलिस प्रशासन राहत के सांस ली।
बिजली टॉवर पर चढ़ी युवती को नीचे उतरने के ग्रामीणों में चर्चा के मुताबिक गांव करदह के टोला खरहरिया निवासी रिम्पा (21) दसवीं तक की पढ़ाई की है। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद घर के कामकाज को लेकर काफी ऊब चुकी थी। वह पिछले काफी दिनों से बढ़ते घरेलू कार्यों और परिजनों की डांट को लेकर परेशान थी। इसी बीच रिम्पा दोपहर करीब 12 बजे गांव के पश्चिम तरफ सिवान में आबादी से करीब दो सौ मीटर दूर लगी बिजली टॉवर के पास जा पहुंची। उसके बाद अचानक युवती बिजली टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ बैठ गई। वह लोगों की नजर जब टॉवर पर पड़ी, तो वह लोग सन्न हो गए। कुछ देर बाद परिजन और पुलिस भी आ पहुंची। युवती को टॉवर से नीचे उतारने के लिए आम लोगों से लेकर पुलिस करीब एक घंटे तक गुहार लगाती रही। लेकिन युवती नौकरी दिलाने की जिद पर अड़ी रही। ऐसे में पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवती टॉवर से नीचे उतरी।
वही कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत नागर ने बताया की युवती को टॉवर से नीचे उतार लिया गया है। युवती घरेलू कार्यों से असंतुष्ट थी। वह टॉवर पर चढ़कर प्रशासन से सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रही थी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!