Advertisement

लालपुर में मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में पूछताछ करने के दौरान कुछ लोगों एक महिला के साथ मारपीट कर लिए थे। इस मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर वृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।
पीड़िता जयमती देवी निवासी रुद्रपुर थाना भिटौली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह 22 जुलाई को निचलौल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में पूछताछ करने के लिए गई थी। आरोप है कि जहां पर कुछ लोग मिलकर उन्हें मारपीट लहूलुहान कर दिए। इतना ही नहीं वह लोग उन्हें जानमाल की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सलीम आलम, अब्दुल आलम, कैश आलम और आमिर आलम निवासी लालपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
error: Content is protected !!