Advertisement

वन विभाग ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत बैठवलिया बीट के अर्जुनही स्थित एसएसबी कैंप के समीप 0.500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना ही सच्ची देश सेवा है। उन्होंने बताया कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जी०एन० मलिक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
पौधारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, गौतम चौधरी, अभिषेक पांडेय, सुनील मद्धेशिया, दिनेश शर्मा, एसएसबी पथलहवा के जवान तथा वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!