Advertisement

जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प’ थीम के साथ मनाया गया भूजल सप्ताह

Loading

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में “भूजल सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विचार बिंदु “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” रखा गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी से जल बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूजल का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग और वर्षा जल का अधिकतम संचयन ही भविष्य में जल संकट से बचने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी विभागों एवं आमजन से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी विकास खंडों से लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान भूजल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न स्तरों पर संचालित किए जाने वाले संरक्षण कार्यों पर भी चर्चा की गई।
error: Content is protected !!