Advertisement

तेदुएं की दहशत से जागती आंखों में कटी ग्रामीणों की रात, सतर्कता के बाद भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल बरकरार

Loading

आबादी में गश्त करती टीम

Maharajganj kabhar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया वन रेंज के बेलहिया गांव के पश्चिम सिवान स्थित खेत की ओर गए पांच लोगों को रविवार को तेदुएं ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। ऐसे में तेदुएं की दहशत से लोग जागती आंखों से पूरी रात काटने को विवश रहे। इतना ही नहीं सोमवार दिन में भी लोग तेदुएं के भय के चलते खेत की ओर नहीं गए। हालांकि रात में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आबादी इलाके में गश्त कर लोगों को जागरूक करने में जुटी रही।
ग्रामीण दिनेश यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र राजभर, जोखई राजभर, अजय चौधरी, भुअर चौधरी, राम सावर आदि ने बताया कि गांव मधवलिया वन रेंज के घने जंगलों के साथ ही नेपाल राष्ट्र से निकलने वाली नदी नाले से घिरा हुआ है। ऐसे में शिकार की तलाश में आबादी के ओर रुख कर सिवान में पहुंचे एक तेदुएं ने 11 जनवरी शाम को खेत की ओर निकले पांच लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इतना ही नहीं हमले के बाद ग्रामीणों की चीख पुकार और निगरानी के बाद भी वह जंगल की ओर न लौट, आबादी से कुछ दूर स्थित एक पोखरी पर उगे झाड़ियों के बीच जाकर छिप गया। ऐसे आशंका है कि तेंदुआ अभी भी आबादी के इर्द गिर्द सिवान में फसलों और झाड़ियों के बीच चहलकदमी कर रहा है। भय था कि आबादी के पास झाड़ियों के बीच छिपा तेंदुआ रात में सुनसान पाकर कही गांव में न घुस जाए।लेकिन गनीमत है कि पूरी रात पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार तेदुएं पर निगरानी रखी हुई हैं। वही ग्रामीण भी पूरी रात जागते आंखों में काटने को मजबूर रहे।ग्रामीणों को भी खेत की ओर न जाने की सलाह दे रही है। जिसके चलते उन लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। वही मधवलिया प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि तेदुएं की तलाश में वन विभाग के साथ ही पुलिस टीम जुटी हुई हैं। तेदुएं की लोकेशन मिलने के बाद टीम की ओर से रेस्क्यू के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। हालांकि सोमवार पूरे दिन तेदुआ दिखाई नहीं दिया। तेदुएं की पदचिन्ह से भी उसकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच ग्रामीणों को वन्य जीव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रात में गांव से बाहर न जाने के लिए सलाह दी जा रही है।
ड्रोन कैमरे से तेदुएं पर की जा रही निगरानी
जंगल से सटे गांव अमहवा और बेलहिया में तेदुएं की दहशत इसकदर बरकरार रही की,लोग घटना के बाद से ही मवेशियों को गांव से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझे। खुद भी आबादी से निकलने में परहेज कर रहे थे। बहुत जरूरी कर ही लोगो गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ ही बाहर निकलते दिखे। वही वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को पूरे दिन तेंदुआ कही दिखाई नहीं दिया। हालांकि उसकी तलाश में वन विभाग के साथ ही पुलिस टीम भी लगी है। ऐसे में तेदुएं की तलाश में सोमवार दोपहर बाद ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!