![]()

गायक
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के ठूठीबारी कस्बा निवासी युवा गायक आकाश कश्यप का नया भक्ति गीत ‘तेरी जय हो गोरखनाथ’ जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। गुरु गोरखनाथ की महिमा और भक्ति पर आधारित इस गीत को लेकर भक्ति संगीत प्रेमियों में रिलीज से पहले ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
गीत में गुरु गोरखनाथ की महिमा, उनकी कृपा और भक्तों के प्रति उनके आशीर्वाद का भावपूर्ण वर्णन किया गया है। गीत के बोलों में ‘गोरखनाथ की माया सबसे न्यारी’, ‘जग में तेरा जय-जयकार’, ‘बाबा रहना मेरे साथ’ जैसे भावों के माध्यम से गुरु गोरखनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई है।
यह भक्ति गीत आकाश कश्यप के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जल्द रिलीज किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक गीत के निर्माण में कई कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी भूमिका निभाई है। गीत के बोल सागर कश्यप ने लिखे हैं, जबकि विनोद कश्यप इसके निर्माता हैं। संगीत अंकित श्रीवास्तव ने तैयार किया है। जबकि रिकॉर्डिंग जी वेब स्टूडियो में हुई है। वीडियो के डीओपी राहुल शर्मा, निर्देशक रजत सिंह राजपूत, मेकअप आर्टिस्ट मुस्कान तथा सिनेमावाला फिल्म प्रोडक्शन की टीम ने निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया है।
गायक आकाश कश्यप ने बताया कि गुरु गोरखनाथ पर आधारित यह गीत उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा के आशीर्वाद और श्रोताओं के स्नेह से उन्होंने पूरे भक्तिभाव के साथ इस गीत को स्वर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा।


