Advertisement

ब्रेकिंग: पंचमुखी शिवमन्दिर ईटहिया में सावन मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए लगेंगे 47 सीसीटीवी कैमरे

Loading

बैठक करते एसडीएम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सावन मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 47 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए है। विद्युत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में जहां भी खुले बिजली के तार हैं, उन्हें अंडरग्राउंड कराने के लिए भी निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेले में फायर ब्रिगेड की टीम और एक एंबुलेंस हर समय तैनात रहेगी। इन्होंने आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों से सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए है। बैठक में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!