![]()

पौधरोपण करते अधिकारी
Maharajganj kabhar live
झुलनीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसूली में मंगलवार को वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधारोपण के महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि वर्तमान समय में पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव और बसूली माता मंदिर के पुजारी जगदीश चौधरी ने आम, अमरूद, सहजन, महुआ समेत विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ निचलौल वन रेंज के वनकर्मी भी मौजूद रहे।


