Advertisement

नेपाल सीमा पर एसएसबी और निचलौल पुलिस की सघन पैट्रोलिंग, संदिग्धों पर रखी गई कड़ी नजर

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसएसबी और थाना निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन पैट्रोलिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि आमजन का सहयोग सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और महराजगंज पुलिस की संयुक्त पैट्रोलिंग एवं निगरानी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
error: Content is protected !!