Advertisement

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस ने परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की उठाई मांग

Loading

मृतक के परिजन से बात करते कांग्रेस नेता

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सिसवा बाजार के असमन छपरा निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया।
सिसवा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि राहुल सिंह की संदिग्ध मौत से पूरा महराजगंज जनपद ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल भी स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा मृतक के बड़े भाई को सी ग्रेड की सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। राजू कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू कनौजिया, अखिलेश चौधरी, जावेद अंसारी और राजेश गुप्ता शामिल रहे।
error: Content is protected !!