Loading

Maharajganj kabhar live

महराजगंज। सिसवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सिसवा नगर में पत्रकार साथियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिसवा क्षेत्र की सबसे प्रमुख और लंबे समय से लंबित मांग सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े।
उन्होंने कहा कि निचलौल क्षेत्र का भी समग्र विकास प्राथमिकता में रहेगा तथा नई विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री टिबड़ेवाल ने सिसवा निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने दिवंगत राहुल सिंह के परिजनों को ₹5 करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक में पत्रकार साथियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

error: Content is protected !!