Advertisement

निचलौल नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात, नपा अध्यक्ष ने बदहाल बउली पोखरा की सूरत बदलने के लिए विधि विधान से की भूमि पूजन

Loading

भूमि पूजन करते नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया

Maharajganj kabhar live 

निचलौल। नगर पंचायत के कोर्ट वार्ड स्थित ऐतिहासिक बउली पोखरा के सुंदरीकरण एवं छठ घाट निर्माण के लिए मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने विधि विधान से भूमि पूजन कर इस बहुप्रतीक्षित योजना की आधारशिला रखी। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि नगर के लिए प्रमुख आस्था केंद्र रहा बउली पोखरा लंबे समय से उपेक्षित था। खासकर छठ महापर्व के दौरान अधूरे घाट के चलते व्रती महिलाओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब इन समस्याओं के समाधान के लिए पोखरी की साफ सफाई, सुंदरीकरण के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य छठ घाट का भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह छठ घाट श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा, साथ ही नगर की सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करेगा। भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया मुन्ना, कोर्ट वार्ड सभासद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, सभासद संजय पाण्डेय, अजीत यादव, जय सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि आगामी छठ पर्व तक यह कार्य पूर्ण होकर श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाएगा।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!