Advertisement

अघोषित बिजली कटौती से बहुआर बाजार की सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Loading

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बहुआर बाजार में अघोषित बिजली कटौती से नाराज दुकानदारों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की। जल्द मांग पूरा नहीं होने पर  इन लोगों ने आंदोलन करने के लिए चेतावनी भी दी है।
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता रविंद्र पटेल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन और व्यापारी दोनों परेशान हैं। रात में बिजली नहीं रहने से उन लोगो को दुकानों में चोरी होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा के लिए उन्हें रातभर जागकर अपनी दुकानों की निगरानी भी करनी पड़ रही है।
आगे कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वह लोग सड़क पर उतरकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की होगी।
वही इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) श्याम सुंदर ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर विभाग निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी कारणों से होने वाली दिक्कतों को दूर करने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर हैदर अली, धर्मेंद्र, अनिल, दिनेश, रमेश लाल, अमन, आकाश, छोटेलाल, बैजनाथ, प्रसाद, रामदेव, दयालु, टीमल, आनंद दीक्षित, परशुराम, राम सवारे आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!