![]()

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी बच्चे
Maharajganj kabhar live
निचलौल। बुधवार देर शाम को जारी हुए सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी की कक्षा दसवीं की छात्रा यशी पांडेय ने सर्वाधिक अंक हासिल कर टॉपर रही। जबकि निदा रियाज (94) दूसरे और प्रियांशु मौर्या (93) फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वृहस्पतिवार को इन मेधावियों को स्कूल में शिक्षकों की ओर से मिठाई खिलाने के साथ ही सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान बनी रही।
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल की छात्रा यशी पांडेय ने सर्वाधिक (95) फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही निदा रियाज (94) दूसरे और प्रियांशु मौर्या (93) फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अली हा खान (92) आस्था तिवारी (91) अनन्या पांडेय (90) ऋषिकेश गुप्ता (90) आयुष राज मद्धेशिया (89) हितेश विश्वकर्मा (89) रणवीर सिंह (89) समृद्धि पांडेय (88.2) अखिल गुप्ता (87) प्रीति पटेल (87) आर्या जायसवाल (84) राधिका यादव (84) अंक हासिल कर सफलता हासिल की। इन मेधावियों को मिठाई खिलाने के साथ ही माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इन मेधावियों को प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो ने संयुक्त रूप से बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद नाम रोशन किया हैं। विद्यालय की ओर से इनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना हैं। वही विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।


