Loading

गिरफ्तार आरोपी
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। चौक थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 10 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि आरोपी सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, के खिलाफ चोरी के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौक में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का 10 किलोग्राम पीतल का घंटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
error: Content is protected !!