Advertisement

रायपुर बनेगा ‘लीगल एड एवं डिजिटल साक्षरता ग्राम’, मनु लॉ कॉलेज और नक़्श फाउंडेशन की संयुक्त पहल

Loading

गांव में पहुंची टीम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनु लॉ कॉलेज के लीगल एड सेल एवं नक्श फाउंडेशन नई दिल्ली ने रायपुर गांव को ‘लीगल एड एवं डिजिटल साक्षरता ग्राम’ के रूप में चयनित किया है। इस पहल के तहत गांव में नियमित रूप से विधिक एवं डिजिटल जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
लीगल एड सेल के स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने रायपुर गांव का भ्रमण कर अभियान की शुरुआत भी कर दी है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी, साइबर सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के उपयोग तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही समय-समय पर जागरूकता शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने गांव के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि इस अभियान से ग्रामीणों को कानून और डिजिटल तकनीक की व्यवहारिक जानकारी मिलेगी। इससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का बेहतर ढंग से लाभ उठा सकेंगे।
जबकि मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल ग्रामीण समाज में विधिक जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल साबित होगी।
इस अभियान का नेतृत्व मनु लॉ कॉलेज के लीगल एड सेल के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने इसे ग्रामीण भारत में विधिक जागरूकता और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल बताया।
error: Content is protected !!