Advertisement

संभावित बाढ़ को लेकर डीएम ने नारायणी गंडक नदी के संवेदनशील तटबंधों का किया निरीक्षण

Loading

नारायणी नदी के बांधों के निरीक्षण करते डीएम

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। आगामी दिनों में संभावित बाढ़ के को लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार शाम बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नारायणी (गंडक) नदी से निकली शाखा के झुलनीपुर पुल तथा पथलहवा नदी के ठोकर संख्या एक का भी जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति और संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और उपकरण समय रहते तैयार रखे जाएं। संवेदनशील तटबंधों और ठोकरों की लगातार निगरानी की जाए तथा नाव, राहत सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जहां भी तटबंधों में दरार या कटान की स्थिति हो, वहां तत्काल मरम्मत कराने तथा पर्याप्त मात्रा में बोल्डर, बालू से भरी बोरियां और अन्य आपदा राहत सामग्री उपलब्ध रखने को कहा।डीएम ने तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!