![]()

पौधरोपण करते एसएसबी के टीम
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी पथलहवा बीओपी के एसएसबी टीम की ओर से बुधवार को सीमावर्ती गांव भेडियारी के काटन टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान जवानों, ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
पथलहवा बीओपी के एसएसबी कमांडर उपनिरीक्षक रिक्की लाल तथा सहायक उपनिरीक्षक अजीत वैष्णव ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आगे लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गौड़, सहायक अध्यापक रवि शास्त्री, पूर्व प्रधान विजय बहादुर मल्ल सहित एसएसबी के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


