Advertisement

निचलौल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के गैंग लीडर सहित पांच पर गैंगस्टर

Loading

थाना का फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के खिलाफ निचलौल पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों के गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद बेरोजगार युवकों की फर्जी परीक्षा आयोजित कराई जाती थी। प्रशिक्षण भी कराया जाता था। फिर अंत में असली जैसे दिखने वाले फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए जाते थे। वही कुछ ही दिनों बाद ठगी का पता चलने पर रुपये वापस मांगने वाले पीड़ितों को गैंग की ओर से धमकाया भी जाता था। गिरोह के भय के कारण कई लोग शिकायत करने से भी कतराते थे।
पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना राजचंद उर्फ अजीत निवासी कोइली खाल, बड़हलगंज गोरखपुर का रहने वाला है। इसके अलावा गिरोह में आमोद राठौर निवासी जानकीपुरम लखनऊ, कुलदीप प्रकाश, आराधना कुमारी निवासी इंदिरानगर लखनऊ तथा मुकेश चौधरी निवासी औराटार पकड़ीअहवा निचलौल महराजगंज भी इस गैंग में शामिल हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित विश्वकर्मा की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनके मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध पहले से धोखाधड़ी और धमकी से जुड़े मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। वही आगे की कार्रवाई के लिए मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्तियों के संबंध में भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!