Advertisement

निचलौल में महिला को वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के सामने शुक्रवार शाम को एक महिला को किसी वाहन ने कुचल दी। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक एक 50 वर्षीय महिला सड़क किनारे से पैदल गुजर रही थी। अभी वह निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के पास पहुंची थी। इसी भी किसी वाहन ने महिला को चपेट में ले लिया। जिस दौरान महिला का चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके चलते मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में मृत महिला के क्षतिग्रस्त शव को देख हर कोई वाहन चालक को कोस रहा था।
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मृत महिला की पहचान कराने की काफी कोशिश की गई। लेकिन अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी हैं। प्राथमिकी स्तर की जांच में पता चला कि मृत महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसकी शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!