![]()

धर्मांतरण की सूचना पर छापा के दौरान मचा हड़कंप
महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की ओर से छापा मारकर धर्मांतरण के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही ईसाई धर्म से जुड़ी कई धार्मिक पुस्तके भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दे कि यह पूरा मामला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअवा शुक्ल गांव की है। जहां पर क्रिसमस से पहले रात में कुछ लोगों की ओर से धर्मांतरण का खेल खेल खेला जा रहा था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। वही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच छापा मारा। जिस दौरान पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
वही पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बरामद धार्मिक पुस्तक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


