Advertisement

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Loading

निरीक्षण करते डीएम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव की समीक्षा की।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे संचालित रखने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एडीईओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!