![]()

बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली
Maharajganj kabhar live
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पुलिस की ओर से मंगलवार को अवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज करने की खबर सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन के अंदर दो ट्रैक्टर ट्राली और एक लोडर मशीन को पुलिस ने मिट्टी खनन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र मे मंगलवार की शाम को पुलिस टीम गस्त कर रहे थे। इसी बीच मिठौरा क्षेत्र मे मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर ट्राली आती दिखायी दी। जिसे रोक जांच पड़ताल की गई, तो चालक वैध कागजात नही दिखा सका। ऐसे में मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।


