![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। नगर स्थित सक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को फैंसी परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में प्रस्तुति देकर एकता, सामाजिक समरसता और रचनात्मकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नर्सरी वर्ग में अमीना खान ने प्रथम, अनन्या वर्मा ने द्वितीय तथा प्रज्ञान शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी वर्ग में नित्या, ऋतिक दुबे और अंकुश साहनी प्रथम, स्वर द्वितीय तथा दीप्ति और अरुण तृतीय स्थान पर रहे।
यूकेजी वर्ग में कार्तिक साहनी, ईमा मनु, सार्वी श्रीवास्तव और अंकुश साहनी को प्रथम, आरव पटेल, अभी सिंह, यश पांडेय, अभिनव मधेशिया, एहसास वर्मा, वामिका और काजिज को द्वितीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षक अंकित उपाध्याय और नीरज कुमार शुक्ला ने किया। विद्यालय के प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी और सचिव आनंद त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा वर्मा, तृप्ति सिंह, जया शर्मा, सोनी यादव, प्रजिला मनु, प्रिया त्रिपाठी और सौम्या गुप्ता का विशेष योगदान रहा।


